Breaking News

चकिया में बस स्टैंड पर लूट का पर्दाफाश, महिला आरोपी गिरफ़्तार।

चकिया में बस स्टैंड पर लूट का पर्दाफाश, महिला आरोपी गिरफ़्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चन्दौली। चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र में पुलिस ने लूट की एक घटना का त्वरित खुलासा करते हुए महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को ग्राम बैरी निवासी मीनू त्रिपाठी ने थाना चकिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, चकिया से एक लाख रुपये निकालने के बाद बस में चढ़ते समय एक अज्ञात महिला ने धक्का देकर उनके बैग से 50 हजार रुपये निकाल लिए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षकों के निर्देश पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने ब्लॉक तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास से आरोपी महिला शिल्पी खरवार (निवासी अकोढ़ी गोला, रोहतास, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई पूरी रकम बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बस में चढ़ रही महिला के बैग में रुपये देखकर लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल किरन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!