Breaking News

बिसौली: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 80 लोगों को मिला लाभ।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 80 लोगों को मिला लाभ।

आई एम खान 

बिसौली।  बिसौली में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से नगर स्थित कशिश आई केयर सेंटर पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

इस दौरान डॉ. अनुज वार्ष्णेय की टीम ने करीब 80 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाएं और जरूरतमंदों को चश्मे भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सैना ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आंखों का विशेष महत्व है। नेत्रदान को महादान बताते हुए उन्होंने लोगों से आंखों की देखभाल करने और जागरूक रहने की अपील की।

इस अवसर पर सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रुबि गर्ग, डॉ. स्वाति रंजन, आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, ममता यादव, ऋतु साहनी, अंजलि अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रोचन अग्रवाल, रोजी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, स्मिता यादव, सरिता वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अंशिका गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!