Breaking News

भंडारे में दिखा सेवा और सियासत का संगम, रेहान खान ने खुद संभाली कढ़ाई।

भंडारे में दिखा सेवा और सियासत का संगम, रेहान खान ने खुद संभाली कढ़ाई।

संवाददाता: मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी।  लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया विधानसभा क्षेत्र के कमलापुरी गांव में आयोजित भव्य भंडारा इस बार सामाजिक सेवा, जनसंपर्क और सादगी का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल नजर आया।

कार्यक्रम की सबसे खास बात तब देखने को मिली, जब समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान सीधे रसोई में पहुंचे और कढ़ाई संभालते हुए खुद पूड़ियां तलने लगे। एक जनप्रतिनिधि का यह सादा और जमीन से जुड़ा अंदाज लोगों को खासा प्रभावित करता दिखा। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से लोगों को प्रसाद भी वितरित किया।

भंडारे के दौरान रेहान खान ने समाजसेवा का परिचय देते हुए जरूरतमंदों को साड़ियां और सूट वितरित किए। इसके साथ ही एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए ₹51 हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली और परिजन भावुक नजर आए।

कार्यक्रम में अजय मिश्रा, सागिर अली, सद्दाम, जितेंद्र तिवारी, रीता सिंह, मालती गौतम, राम वचन और सुमित्रा गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जहां हर वर्ग के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।

अपने संबोधन में रेहान खान ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में भाईचारा बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव तभी संभव है, जब सक्षम लोग आगे आकर कमजोर वर्ग का सहारा बनें।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जनता जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और कार्यों के आधार पर अपना निर्णय लेगी।

यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और मानवता का संदेश देने वाला मंच बन गया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!