Breaking News

सहसवान: हनुमान दर्शन का झांसा देकर महिला से सोने के कुंडल ठगे, टप्पेबाज फरार।

हनुमान दर्शन का झांसा देकर महिला से सोने के कुंडल ठगे, टप्पेबाज फरार।

सहसवान (बदायूं)। नगर में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो टप्पेबाजों ने भगवान हनुमान (बालाजी) के दर्शन कराने का झांसा देकर एक महिला से सोने के कुंडल ठग लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी कृष्णा देवी किसी काम से विल्सनगंज बाजार आई थीं। जब वह ब्लॉक के सामने पहुंचीं, तभी रास्ते में दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला से धार्मिक आस्था से जुड़े सवाल पूछे और फिर बालाजी के दर्शन कराने का झांसा दिया।

टप्पेबाजों की बातों में आकर महिला उनके साथ पास ही एक सुनसान स्थान पर चली गई। वहां आरोपियों ने महिला से कहा कि वह अपने सोने के कुंडल उतारकर उन्हें दे दें, जिससे उन्हें विशेष तरीके से भगवान के दर्शन कराए जाएंगे। महिला ने भरोसा कर अपने कुंडल उतारकर दे दिए।

इसके बाद आरोपियों ने महिला से आंखें बंद करने को कहा और मौका पाकर कुंडल लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला ने आंखें खोलीं तो दोनों आरोपी वहां से गायब थे। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …