Breaking News

शाहजहांपुर: दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नाबालिग से वारदात के बाद गिरफ्तारी।

दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नाबालिग से वारदात के बाद गिरफ्तारी।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी मां के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 27 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने थाना रोजा में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मुकेश कुमार पुत्र चतुरी सिंह, निवासी गोविंदपुरी (जनपद कासगंज) एवं वर्तमान निवासी दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी, हथौड़ा बुजुर्ग (शाहजहांपुर) ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार व निरीक्षक अपराध गंगा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार (29 वर्ष) को दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी, हथौड़ा बुजुर्ग से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!