Breaking News

शाहजहांपुर: जनसुनवाई में एसपी सख्त, रामचंद्र मिशन थाने पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश।

जनसुनवाई में एसपी सख्त, रामचंद्र मिशन थाने पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ थाना रामचंद्र मिशन पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान किया जाए और पीड़ितों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखा जाए।

एसपी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों और अन्य संवेदनशील प्रकरणों में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सहित थाना रामचंद्र मिशन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और जनसुनवाई प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!