Breaking News

बिसौली: देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में परिणाम वितरण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में परिणाम वितरण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

आई एम खान 

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू बत्रा द्वारा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए की गई।

विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य और निदेशक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें स्कूल प्रशासन ने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!