Breaking News

बिसौली में पुण्यतिथि पर मानवता की मिसाल, 147 लोगों ने किया रक्तदान।

बिसौली में पुण्यतिथि पर मानवता की मिसाल, 147 लोगों ने किया रक्तदान।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा तीन दिवंगत आत्माओं—सचिन नंदन वार्ष्णेय, विकास गुप्ता और मोहित राज गुप्ता—की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 147 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।

यह रक्तदान शिविर “स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर” के तकनीकी सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, समाजसेवियों और नगर के आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में रक्तदाताओं का जोश और सेवा भावना देखने लायक थी।

जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना है।

डॉ. मिति गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों, विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ितों और आपातकालीन स्थिति वाले रोगियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे समय पर उनकी मदद की जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को किट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!