Breaking News

ग्राम समाज की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाकर प्रशासन ने दिखाई सख्ती।

ग्राम समाज की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाकर प्रशासन ने दिखाई सख्ती।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के ग्राम खरड़गड़ी में प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह जमीन लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। लेकिन कुछ लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था, जिससे गांव में नाराजगी का माहौल था।

मामले की शिकायत समाजसेवी आयुष कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन से की गई थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया, लेकिन तय समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया।

इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर लेखपाल, कानूनगो और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया। कार्रवाई के बाद ग्राम समाज की जमीन पूरी तरह खाली करा ली गई।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया और मांग की कि आगे भी सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ इसी तरह सख्ती बरती जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!