Breaking News

ककराला उर्स को लेकर प्रशासन सतर्क, मजिस्ट्रेट किए गए नामित।

28-29 मार्च के उर्स हेतु सुरक्षा व व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

बदायूं। ककराला में 28 व 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय उर्स को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।

जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) राजेश कुमार सिंह को कार्यक्रम स्थल, सम्पूर्ण कस्बा ककराला तथा जुलूस की निगरानी का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा तहसीलदार (न्यायिक) सदर सुरेन्द्र कुमार द्वितीय को कार्यक्रम स्थल की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार सदर दीपक सिंह को ककराला-उसहैत मार्ग के प्रवेश द्वार पर तैनात किया गया है, जबकि नायब तहसीलदार सदर को अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन ने पुलिस एवं नगर निकाय को साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक नियंत्रण और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर मौजूद रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!