Breaking News

बिसौली में नामित सभासद मंगतराम का जोरदार स्वागत, लोगों ने जताया भरोसा।

बिसौली में नामित सभासद मंगतराम का जोरदार स्वागत, लोगों ने जताया भरोसा।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पालिका परिषद बिसौली में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में नामित किए गए सभासद मंगतराम का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंगतराम पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जताई कि वह नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। अपने संबोधन में मंगतराम ने जिला व प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय, हरिओतार वाल्मीकि, श्यामलाल, अशोक, चंदन बाल्मीकि, रमेश, अजय जमादार, प्रदीप, राकेश, धर्मपाल, संजय, प्रिया, विक्रम, रजनीश, हरिकेश, उमेश गिहार, पप्पू गिहार, नीरज, लटूरी, महेश, प्रमोद, आशीष, रामप्रकाश, रूपेश, वीरेंद्र, बॉबी, विशाल, दिलीप, नंदन, संजू, संतोष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!