Breaking News

अलीगढ़: सासनीगेट पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

सासनीगेट पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना सासनीगेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 05/26 से संबंधित मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना क्षेत्र से ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्लू उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र भूप सिंह, निवासी सराय काले खां बावरी मंडी, थाना सासनीगेट, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मामला दर्ज है। थाना सासनीगेट पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विष्णुकांत और कांस्टेबल रोहित राणा की पुलिस टीम शामिल रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!