Breaking News

बदायूं में ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने किया उद्घाटन।

सरकार की उपलब्धियों को बताया, विभिन्न विभागों की योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी। 

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बदायूं में आयोजित ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने किया।

बदायूं पहुंचने पर प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले मीडिया से बातचीत की और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

इसके बाद उन्होंने डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ के अंतर्गत लगाए गए नौ दिवसीय मेले का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं, सेवाओं और उपलब्धियों से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!