Breaking News

कासगंज: सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन, युवक का वीडियो वायरल।

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन, युवक का वीडियो वायरल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में अवैध असलाहों के प्रदर्शन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सहावर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां एक युवक द्वारा अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि युवक ने तमंचा और रायफल जैसे हथियारों के साथ वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। यह वीडियो फेसबुक पर स्टोरी के रूप में लगाया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में युवक हथियारों का प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार यह वायरल वीडियो सहावर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहनपुर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध असलाहों का इस तरह खुलेआम प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करता है या नहीं।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!