Breaking News

बदायूं: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूँ। जनपद में आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षार्थियों की जांच व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशासन की निगरानी में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में कराया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …