Breaking News

स्व. पंडित रामअवतार त्रिपाठी की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, रामायण पाठ व भंडारा आयोजित।

स्व. पंडित रामअवतार त्रिपाठी की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, रामायण पाठ व भंडारा आयोजित।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के प्रभुपर गांव स्थित स्वर्गीय पंडित रामअवतार त्रिपाठी की 16वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामअवतार त्रिपाठी इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत रामायण पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के भजनों और चौपाइयों के माध्यम से स्वर्गीय पंडित रामअवतार त्रिपाठी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान उनके पुत्र जयश्याम त्रिपाठी, राधेश्याम त्रिपाठी और अजयश्याम त्रिपाठी ने अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनीष त्रिपाठी, विनीत त्रिपाठी, संतोष दुबे, कैलाश सिंह, दुलारे प्रसाद, सुभाष खरवार सहित रामअवतार त्रिपाठी इंटर कॉलेज के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!