Breaking News

कच्ची सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, मार्ग पक्का कराने की उठाई मांग।

कच्ची सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, मार्ग पक्का कराने की उठाई मांग।

चहनियां।  चहनियां क्षेत्र के हरधन गांव (पूर्वी मोहल्ला बारी) के ग्रामीणों ने शनिवार को वर्षों से लंबित सड़क समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि टांडाकला वाया बलुआ मुख्य मार्ग से मोलनापुर गांव के खड़ंजा मार्ग को जोड़ने वाला चकरोड अब तक कच्चा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग ग्रामीण सूर्यनाथ यादव ने बताया कि यह करीब 12 कड़ी लंबा चकरोड है, लेकिन लंबे समय से देखरेख न होने के कारण इस पर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि वह अब किसी जंगल जैसी दिखाई देती है, जिससे राहगीरों को जंगली जानवरों और सांप-बिच्छुओं का भी डर बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में धूल और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण किसी तरह आवागमन हो जाता है, लेकिन बरसात के मौसम में यही मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी रास्ते से होकर दोपहिया वाहन, साइकिल और पैदल यात्री मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस चकरोड को पक्का कर दिया जाए तो गांव का मुख्य सड़क से संपर्क आसान हो जाएगा और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इस संबंध में कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान आकाश, हरिश्चंद्र, राहुल, दया, फूलझारी, मीरा, सूर्यनाथ यादव सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण या पक्का निर्माण कराने की मांग की है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!