Breaking News

खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत के आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!