Breaking News

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं-बच्चों समेत सात लोग घायल। 

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं-बच्चों समेत सात लोग घायल। 

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि गांव निवासी दो सगे भाइयों छोटन राय और मोहन राय के यहां शुक्रवार को तेरही का कार्यक्रम था। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी। मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया और कार्यक्रम संपन्न हो गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अगले दिन सुबह अरविंद राय, उसके पिता लालचंद राय, लवकुश राय और धर्मेंद्र राय समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर राजेश राय के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा।

इस हमले में गौतम राय (24), जवाहिर राय (53), छोटन राय (60), संदीप राय (27), राधिका (17) और लक्ष्मीना देवी (32) समेत कई लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गौतम राय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने वालों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!