Breaking News

टूटे पत्थरों और गंदगी से भरा नाला बना खतरा, हाथीपुर उत्तरी के लोग परेशान।

टूटे पत्थरों और गंदगी से भरा नाला बना खतरा, हाथीपुर उत्तरी के लोग परेशान।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। शहर में विकास के दावों के बीच हाथीपुर उत्तरी क्षेत्र के लोग आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मोहल्ले के मुख्य नाले की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले के ऊपर लगाए गए सुरक्षा पत्थर पूरी तरह टूट चुके हैं, जिससे नाला खुला पड़ा है और किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

मोहल्ले के लोगों के अनुसार बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। नाले की नियमित सफाई और मरम्मत न होने के कारण बारिश का गंदा पानी सड़कों से होकर सीधे लोगों के घरों में भर जाता है। इससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नाले की मरम्मत नहीं कराई जा रही और टूटे पत्थरों को भी नहीं बदला गया है, जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की मरम्मत कराने और टूटे सुरक्षा पत्थरों को बदलवाने की मांग की है, ताकि आने वाले मानसून से पहले जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका से राहत मिल सके

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!