Breaking News

कासगंज: गैस आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम-सीओ ने बुलाई बैठक।

गैस आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम-सीओ ने बुलाई बैठक।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सीओ पटियाली कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल और सीओ संदीप वर्मा ने गैस एजेंसी संचालकों तथा व्यापारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक का उद्देश्य गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और अफवाहों पर रोक लगाना रहा। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक पटियाली भारत साधियान भी मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने घरेलू गैस सिलेंडरों की पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि गैस की किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में सीधे संबंधित बिक्री अधिकारियों से संपर्क करें।

एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे स्टॉक और रिफिल बिक्री का नियमित सत्यापन कराएं तथा उपभोक्ताओं की बुकिंग से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या कैफे में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करने की अपील भी की।

वहीं सीओ संदीप वर्मा ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही क्यों न हो।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!