Breaking News

कासगंज: अवैध शराब से नाराज़ महिलाओं ने बरेली–मथुरा हाईवे किया जाम, कार्रवाई की मांग।

अवैध शराब से नाराज़ महिलाओं ने बरेली–मथुरा हाईवे किया जाम, कार्रवाई की मांग।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद में अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव नगला थान में अवैध शराब के कारोबार से परेशान महिलाओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए बरेली–मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव की कई परचून दुकानों पर खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और कई परिवारों में आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। महिलाओं का कहना है कि कई पुरुष सुबह से ही शराब पी लेते हैं और घर लौटने पर घरेलू कलह व मारपीट की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिसका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध शराब की बिक्री की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर महिलाओं को सड़क पर उतरकर हाईवे जाम करना पड़ा।

हाईवे जाम होने से बरेली–मथुरा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हाईवे पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका।

बाइट – आशा देवी, ग्रामीण महिला।

बाइट- शांतिदेवी , ग्रामीण महिला।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!