Breaking News

दातागंज में विवाद के बाद किशोर को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

दातागंज में विवाद के बाद किशोर को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के दातागंज कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद एक किशोर को गोली लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में 15 वर्षीय वैभव माथुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार वैभव माथुर पुत्र विपिन माथुर अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और इसी दौरान गोली चल गई, जिससे वैभव घायल हो गया।

आरोप है कि कस्बे के ही रहने वाले समर वर्मा पुत्र अनुज वर्मा और अनुज गुप्ता ने वैभव को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायल किशोर को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!