Breaking News

नाले में मिला वृद्ध का शव, पहचान के बाद परिवार में मचा कोहराम।

नाले में मिला वृद्ध का शव, पहचान के बाद परिवार में मचा कोहराम।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के उझानी कस्बे में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पंखा रोड स्थित महात्मा गांधी फील्ड के गेट के सामने एक नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने और वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े शव पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस को शव की जेब से एक डायरी मिली, जिसमें लिखे नंबरों के आधार पर संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर मृतक का भतीजा रोहित मौके पर पहुंचा और उसने शव की पहचान सेवाराम (60 वर्ष) पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम बेनी नगला, थाना उझानी, जनपद बदायूं के रूप में की।

परिजनों के अनुसार सेवाराम पहले पल्लेदारी का काम करते थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …