Breaking News

50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश।

50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश।

शैलेश सिंह, संवाददाता।

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स और त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करें।

बैठक में पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर यू.पी. प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड, निर्माण इकाई-03 वाराणसी को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गंगा नदी के तट पर कटान निरोधक कार्यों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंदौली में आवासीय भवन निर्माण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरहनी में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास निर्माण, नगर पालिका परिषद में 50 टीपीडी सॉलिड वेस्ट प्लांट, आईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र निर्माण सहित कई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में समेकित पर्यटन विकास, मल्टीपरपज हॉल और सांस्कृतिक पंडाल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर जांच के बाद हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता, संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उद्यान अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जल निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!