Breaking News

गंजडुंडवारा में तस्लीम खान ने कराया सामूहिक रोजा इफ्तार, अमन-चैन की मांगी दुआ।

गंजडुंडवारा में तस्लीम खान ने कराया सामूहिक रोजा इफ्तार, अमन-चैन की मांगी दुआ।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

गंजडुंडवारा। रमजान के पवित्र महीने में शनिवार को सहावर रोड स्थित मुख्तियार स्वीट्स के सामने तस्लीम खान की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और शाम 6 बजकर 22 मिनट पर एक साथ रोजा खोला।

इफ्तार से पहले रोजेदारों ने हाथ उठाकर अल्लाह से देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई।

बान मंडी तिराहे वाली मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद तकलीम ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में सब्र और सहनशीलता की भावना पैदा होती है तथा जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक इफ्तार जैसे आयोजन समाज में एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं।

इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों को फल, खजूर और पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। नमाज के बाद सभी ने देश की तरक्की और समाज में भाईचारा कायम रहने की दुआ की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, बसपा नेता जुनैद मियां, शराफत हुसैन, रिंकू खान, हसनैन अली, इश्तियाक कुरैशी, इकरार नबी, सलीम खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!