Breaking News

बिसौली में सजा होली का बाजार, हर्बल रंगों की बढ़ी मांग।

बिसौली में सजा होली का बाजार, हर्बल रंगों की बढ़ी मांग।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में इन दिनों होली का बाजार पूरी तरह सज चुका है। बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियां, हर्बल गुलाल, स्प्रे कलर, बच्चों के लिए कार्टून वाली पिचकारियां और विभिन्न प्रकार के आकर्षक मास्क बिक रहे हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी दुकानों को खास अंदाज में सजाया है, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।

दुकानदारों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते इस बार लोग केमिकल युक्त रंगों के बजाय हर्बल और प्राकृतिक गुलाल को अधिक पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों का रुझान सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की ओर साफ नजर आ रहा है।

इसके साथ ही होली के लिए विशेष कपड़े और टी-शर्ट की खरीदारी भी जोरों पर है। पहले जहां लोग पुराने कपड़ों में होली खेलते थे, वहीं अब खास डिजाइन वाले होली आउटफिट्स की मांग बढ़ गई है।

नगर के प्रमुख बाजारों में रंग, अबीर और पिचकारियों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है और होली का रंग अब पूरे शबाब पर चढ़ने लगा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …