Breaking News

उन्नाव में शहीद परिवारों से मिलकर भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने दी होली की शुभकामनाएं।

उन्नाव में शहीद परिवारों से मिलकर भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने दी होली की शुभकामनाएं।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। होली के पावन अवसर पर देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के परिजनों से मिलकर भाजपा नेता एवं ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संस्थापक विमल द्विवेदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समिति के पदाधिकारियों के साथ शहीद परिवारों के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान शहीद शशिकांत तिवारी की पत्नी अनीता तिवारी, शहीद अजीत आजाद की पत्नी मीना गौतम, शहीद कैलाश कुमार यादव की पत्नी किरण यादव, शहीद सुशील कुमार की पत्नी सुनीता गौतम तथा शहीद विजय कुमार की पत्नी प्रतिभा गौतम से भेंट कर उनके पति के बलिदान को नमन किया। विमल द्विवेदी ने शहीदों के चित्रों पर गुलाल अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान और आत्मीयता का संदेश

विमल द्विवेदी ने विशेष रूप से शहीदों के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाते हुए यह संदेश दिया कि पूरा समाज और राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

सरकार से वादे पूरे करने की अपील

इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि शहीद परिवारों से किए गए सभी वादों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि घोषणाओं को धरातल पर उतारना ही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, पूर्व सैनिक ए.के. दीक्षित, परिमल मिश्रा, आलोक शुक्ला सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!