Breaking News

बिसौली: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा।

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर शासन के निर्देशों के अनुरूप सख्त इंतजाम किए गए थे।

परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा के नेतृत्व में मनोज कुमार एवं आनंद सिंह द्वारा सघन तलाशी ली गई। इसका उद्देश्य परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना रहा। केंद्र पर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेता रहा।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला (आलेखन) विषय में कुल 66 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई थीं।

इस दौरान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित कामेंद्र सिंह, सुनील, मुनेन्द्र, रंजीत, वरुण और नितिन आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां।

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां। …