Breaking News

खेत की कोठरी में मिला चौकीदार का रक्तरंजित शव, क्षेत्र में दहशत।

खेत की कोठरी में मिला चौकीदार का रक्तरंजित शव, क्षेत्र में दहशत।

बदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के मुजरिया मार्ग स्थित एक खेत में बनी कोठरी के भीतर चौकीदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव खून से सना हुआ पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

मृतक के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।

बताया जाता है कि मृतक पिछले लगभग 20 वर्षों से खेत में बनी कोठरी में रहकर चौकीदारी का कार्य कर रहा था। अचानक इस तरह शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!