Breaking News

शाहजहांपुर में छात्र पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर। 

शाहजहांपुर में छात्र पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर। 

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर।  जिले में परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम कनोइजिया अस्पताल के पास की है। घायल छात्र की पहचान हिमांशु तिवारी के रूप में हुई है, जो चौक कोतवाली क्षेत्र की तीन खंभे वाली गली का निवासी बताया जा रहा है।

बताया गया है कि कुछ समय पूर्व हिमांशु का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर सोमवार को परीक्षा से लौटते समय पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल छात्र सड़क पर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

चौक कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!