Breaking News

शाहजहांपुर में होली पर्व से पहले एसपी ने सुरक्षा इंतजामों का किया जायजा।

शाहजहांपुर में होली पर्व से पहले एसपी ने सुरक्षा इंतजामों का किया जायजा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने होली पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत और बृजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

पुलिस की आमजन से अपील:

  • पुलिस का सहयोग करें।
  • होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाएं।
  • संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!