Breaking News

बरेली: न्याय आपके द्वार: बरेली में 28 विभागों के साथ मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित।

न्याय आपके द्वार: बरेली में 28 विभागों के साथ मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। न्याय व्यवस्था को आम नागरिक तक सुलभ, त्वरित और प्रभावी बनाने के प्रयास में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली ने रविवार को जी.आई.सी. ऑडिटोरियम में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 28 विभागों के सहायता स्टाल लगाए गए, जहां नागरिकों को विभिन्न योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सरकारी सेवाओं की जानकारी के साथ मौके पर ही मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज प्रदीप कुमार सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव मनु कालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अपर जिला जज उमाशंकर कहार, अपर सिविल जज (सीडी) व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जया प्रियदर्शनी, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट विजेंद्र त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह सहित कई प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाना है। शिविर में न केवल कानूनी परामर्श दिया गया, बल्कि स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, श्रम, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम, डॉ. ए.के. शर्मा के नेतृत्व में, स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सेवा उपलब्ध कराने में सक्रिय रही। पीएलवी अमित कुमार, वंदना, सुधीर उपाध्याय, सपना, ज्वाला, शुभेंदु, बालक राम, एहसान और अन्य स्वयंसेवकों ने शिविर के संचालन में अहम भूमिका निभाई।

दिनभर चले इस मेगा शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं का तत्काल समाधान प्राप्त किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि प्रशासन और न्यायपालिका के समन्वित प्रयासों से न्याय व्यवस्था सचमुच जनता के द्वार तक पहुंच सकती है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!