Breaking News

बिसौली: त्योहारों और गर्मी में निर्बाध बिजली के लिए सब स्टेशन में मेन्टेनेंस पूरा।

बिसौली: त्योहारों और गर्मी में निर्बाध बिजली के लिए सब स्टेशन में मेन्टेनेंस पूरा।

आई एम खान 

बिसौली। आगामी त्योहारों और गर्मियों के मौसम में उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सब स्टेशन में व्यापक मेंटेनेंस कार्य संपन्न किया। स्विच यार्ड में साफ-सफाई के साथ-साथ पावर लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का काम किया गया।

एसडीओ बिसौली, अमित कुमार ने बताया कि विभाग की योजना है कि गर्मी के सीजन में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या लाइन ब्रेकडाउन न आए। उन्होंने कहा कि फॉल्ट कम से कम आए और उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सके।

उन्होंने आगे बताया कि बिजली लोड बढ़ने पर ओवरलोडिंग और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जर्जर तारों की बदलव और फीटरों की जांच भी की जा रही है। इस कार्य में अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल, विकास, संगम और चुनमुन शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बिजली विभाग का कहना है कि यह प्रयास उपभोक्ताओं को गर्मियों और त्योहारों में निरंतर और सुरक्षित बिजली सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …