Breaking News

किराए के कमरे में लैब टेक्नीशियन का अधजला शव मिलने से सनसनी।

किराए के कमरे में लैब टेक्नीशियन का अधजला शव मिलने से सनसनी।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन का अधजला शव उनके किराए के कमरे से बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तम कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से झांकने पर अंदर उत्तम का अधजला शव फर्श पर पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार विश्वकर्मा निवासी भीटी, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी के रहने वाले थे और चंदौली के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वे राजीव नगर वार्ड में किराए के कमरे में रह रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने गए थे। चर्चा है कि उन्हें शराब सेवन की आदत थी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी कारणवश कमरे में आग लग गई और नशे की हालत में होने के कारण वह स्वयं को बचा नहीं सके, जिससे झुलसकर उनकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की छानबीन जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!