Breaking News

कासगंज: त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया फ्लैग मार्च।

त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया फ्लैग मार्च।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। आगामी रमजान ईद, होली और नवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शहर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद कासगंज इलाके सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी अंकिता शर्मा ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।

उन्होंने धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकरों को लेकर भी स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध संचालन पाए जाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

बाइट- अंकिता शर्मा, एसपी, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!