Breaking News

किसान समृद्धि योजना से बंजर भूमि बन रही उपजाऊ, लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ सुधार।

किसान समृद्धि योजना से बंजर भूमि बन रही उपजाऊ, लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ सुधार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या और घटती कृषि योग्य भूमि की चुनौती के बीच सरकार द्वारा अनुपजाऊ, बंजर और जलभराव वाली जमीन को खेती योग्य बनाने की दिशा में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत बड़े पैमाने पर भूमि सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बीहड़, बंजर, ऊसर, असमतल एवं जलभराव से प्रभावित भूमि को कृषि योग्य बनाया जा रहा है। योजना का उद्देश्य खेती का दायरा बढ़ाकर उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

योजना के अंतर्गत प्रदेश के 74 जिलों में भूमि सुधार के विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर को छोड़कर शेष जिलों में यह योजना लागू है। चयनित परियोजना क्षेत्रों में विशेष रूप से लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों तथा भूमि आवंटित लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

राज्य सेक्टर से शत-प्रतिशत अनुदान पर बीहड़ एवं बंजर भूमि का सुधार किया जा रहा है, जबकि जलभराव क्षेत्रों का उपचार मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 3 लाख 7 हजार 450 हेक्टेयर से अधिक भूमि को कृषि योग्य बनाया जा चुका है, जिस पर किसान सफलतापूर्वक फसल उत्पादन कर रहे हैं।

वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक चले प्रथम चरण में लगभग 1,57,190 हेक्टेयर भूमि को उपजाऊ बनाया गया, जिस पर 332 करोड़ रुपये व्यय किए गए। इससे परियोजना क्षेत्रों में औसत उत्पादकता में वृद्धि दर्ज की गई, किसानों की आय में लगभग 48 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई तथा भूजल स्तर में भी सुधार देखा गया।

योजना के माध्यम से कृषि वानिकी, उद्यानिकी एवं फसल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। आगामी वर्षों में लाखों हेक्टेयर भूमि सुधार के साथ-साथ बड़ी संख्या में मानव दिवस सृजन का भी अनुमान है। इससे प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …