Breaking News

बिसौली: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र पर तैयारियां पूरी, निष्पक्ष परीक्षा पर जोर।

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र पर तैयारियां पूरी, निष्पक्ष परीक्षा पर जोर।

आई एम खान 

बिसौली। मई-बसई स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पहले केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास की अध्यक्षता में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को विस्तार से समझाया गया और सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए गए।

केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा सहायकों, आंतरिक सचल दस्ते एवं कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराना ही प्राथमिकता है।

इधर परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किस कक्ष में किस अनुक्रमांक तक छात्र बैठेंगे, इसकी सूची केंद्र के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दी गई है, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने और छात्र बिना तनाव के परीक्षा दे सकें।

बैठक के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (विपणन निरीक्षक, बदायूँ), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कान्त, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!