Breaking News

बिसौली: तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न, नव कार्यकारिणी ने लिया अधिवक्ताओं के हित में कार्य का संकल्प।

तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न, नव कार्यकारिणी ने लिया अधिवक्ताओं के हित में कार्य का संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा कि बार और बेंच एक रथ के दो पहिये हैं। आपसी समन्वय और मधुर संबंधों से ही वादकारियों को सुलभ और निष्पक्ष न्याय मिल सकता है। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि दोनों पक्षों का उद्देश्य पीड़ितों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना है।

पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं की भूमिका को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा ने अधिवक्ताओं से एकजुट रहकर न्यायिक मर्यादाओं का पालन करने का आह्वान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा बार की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह पाल ने की तथा संचालन एड. अभीक्ष पाठक ने किया।

समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!