Breaking News

बलरामपुर: सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, छह आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद।

सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, छह आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों और अन्य संस्थानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोलर सामग्री और वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पिछले कुछ समय से प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों और निर्माणाधीन सरकारी भवनों से एलईडी टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, इन्वर्टर, सोलर पैनल और अन्य उपकरण चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर निगरानी बढ़ाई।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का सामान लेकर एक कार क्षेत्र से गुजर रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और तलाशी के दौरान उसमें से चोरी का सामान बरामद किया। कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम गंगापुर बांकी के पास एक परित्यक्त मकान में छापा मारकर चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एलईडी और एलसीडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर, यूपीएस, इन्वर्टर, सोलर पैनल, बैटरियां, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, वाईफाई डिवाइस, मोटर पंप, गैस सिलेंडर सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए। गिरोह द्वारा उपयोग की जा रही कार और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सरकारी भवनों की रेकी करते थे और सुनसान स्थानों को निशाना बनाते थे। चोरी से पहले सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जाता था। इसके बाद चोरी का सामान छिपाकर बेचने की तैयारी की जाती थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच जारी है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

बयान -अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!