Breaking News

शाहजहांपुर: लोकप्रिय व्यक्तित्वों से नेतृत्व कौशल विकसित करने पर दिया जोर: डॉ प्रिया सक्सेना।

लोकप्रिय व्यक्तित्वों से नेतृत्व कौशल विकसित करने पर दिया जोर: डॉ प्रिया सक्सेना।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में आयोजित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के पांचवें दिन “स्व-प्रेरणा की तकनीकें” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ प्रिया सक्सेना रहीं।

अपने व्याख्यान में डॉ प्रिया सक्सेना ने कहा कि सफल और लोकप्रिय नेताओं की कार्यशैली का अध्ययन कर उनके आचरण से नेतृत्व के गुण सीखे जा सकते हैं। उन्होंने आंतरिक प्रेरणा, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि ये गुण व्यक्ति को न केवल निरंतर आगे बढ़ने में मदद करते हैं, बल्कि उसके नेतृत्व विकास को भी मजबूत बनाते हैं।

डॉ प्रिया ने स्व-प्रेरणा की व्यावहारिक तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए टालमटोल की आदत को छोड़ने, सकारात्मक आदतों के निर्माण, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली चुनौतियों के समय स्वयं को प्रेरित रखने के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर अग्रसर होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम से पूर्व जागृति गुप्ता द्वारा चंदन तिलक लगाकर एवं डॉ बरखा सक्सेना द्वारा पटका पहनाकर मुख्य वक्ता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अनुराग अग्रवाल, डॉ शिवानी भारद्वाज, डॉ कमलेश गौतम, डॉ बलवीर, डॉ आशीष गोयल, डॉ केशव, बृज लाली, पोथी राम सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ मोहनी शंकर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!