Breaking News

बिसौली: संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी।

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बार-बार एक ही शिकायत आने पर नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ अमित कुमार, कृषि विभाग से नेत्रपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …