Breaking News

उझानी के ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल में बहु-विषयक प्रदर्शनी, छात्रों की रचनात्मक सोच का प्रदर्शन।

उझानी के ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल में बहु-विषयक प्रदर्शनी, छात्रों की रचनात्मक सोच का प्रदर्शन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी। ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शुक्रवार 07 फरवरी 2026 को बहु-विषयक शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, एटीएल एवं फाइन आर्ट्स विषयों से संबंधित विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न शैक्षिक मॉडल प्रस्तुत किए गए।

प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार क्षमता और विषयों की समझ स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना, वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा सामूहिक कार्य की भावना को मजबूत करना रहा।

विद्यालय के चेयरमैन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलेश अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रबंधन व अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।

बहु-विषयक प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में आकर्षण का केंद्र बनी रही और उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!