Breaking News

सहसवान: शब-ए-बरात की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया श्रमिक, मौत से मचा हड़कंप।

शब-ए-बरात की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया श्रमिक, मौत से मचा हड़कंप।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हूमूपुर चमरपुरा में शब-ए-बरात पर्व को लेकर कब्रिस्तान में रोशनी की व्यवस्था करते समय एक श्रमिक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में कई अन्य मजदूर भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अमर सिंह विद्युत डेकोरेशन का कार्य करता था। वह गुलशन शमशाद नामक डेकोरेशन फर्म के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में लाइट फिटिंग का काम करता था। शब-ए-बरात के अवसर पर कब्रिस्तान में लाइट सजावट के लिए वह अन्य मजदूरों के साथ गांव हूमूपुर चमरपुरा गया हुआ था।

बताया गया कि काम के दौरान मनोज कुमार एक लोहे का पाइप कंधे पर रखकर उसे गाड़ने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान वहां लटक रहे विद्युत प्रवाहित नंगे तार से पाइप का संपर्क हो गया, जिससे मनोज को तेज करंट लग गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे में वहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक मजदूर भी करंट लगने से उछलकर दूर जा गिरे, हालांकि उनकी जान बच गई।

घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और घायल मनोज कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …