Breaking News

शाहजहांपुर: रेलवे कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, अखिल भारतीय माँग दिवस मनाया।

रेलवे कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, अखिल भारतीय माँग दिवस मनाया।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर एनआरएमयू शाहजहांपुर शाखा द्वारा सोमवार को अखिल भारतीय माँग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूआई कार्यालय पर एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रैकमैन सहित अन्य रेल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने मांग की कि वेतन आयोग को शीघ्र लागू किया जाए, रेलवे के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ट्रैकमैनों की पेट्रोलिंग दूरी 12 किलोमीटर निर्धारित की जाए तथा उन्हें 4200 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि सिग्नल विभाग के कर्मचारियों के लिए 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर बनाया जाए, चेकिंग स्टाफ पर अनियमित टारगेट का दबाव और उत्पीड़न बंद किया जाए। साथ ही रनिंग स्टाफ की 25 प्रतिशत माइलेज बढ़ोतरी तथा 70 प्रतिशत माइलेज को आयकर से छूट दिए जाने की मांग रखी गई।

मीटिंग में यह भी मांग की गई कि आर्टिजन स्टाफ, टीआरडी, सिग्नल, कैरिज एवं वैगन तथा इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिया जाए। रेलवे कॉलोनियों की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए अलग से बजट जारी किया जाए तथा रेल कर्मचारियों के माता-पिता को भी पास नियमों में शामिल कर सुविधाएं प्रदान की जाएं।

सह सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत रेल बजट में कर्मचारियों को कोई ठोस लाभ नहीं दिया गया है, बल्कि अतिरिक्त गाड़ियां चलाकर कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है।

शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना ने कहा कि सभी रेल कर्मचारियों को एकजुट होकर एनआरएमयू के बैनर तले संघर्ष करना होगा और सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

वहीं शाखा अध्यक्ष रामऔतार शर्मा ने कहा कि एनआरएमयू हमेशा से रेल कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन यतेंद्र त्रिवेदी ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से अमित कुमार, समरदीप, अशोक कुमार, शिवकुमार, वीरपाल, अनूप, जितेंद्र (द्वितीय), अश्वनी, आशीष, ब्रजपाल, जयप्रकाश, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मिलनपाल, भगवान दास, धर्मेंद्र, मुखेश, अनिल कुमार, केशरी लाल, सलीम शाहजादा, अतुल प्रसाद, गौरव, कौशल, दिलीप सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!