Breaking News

बहेड़ी: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत। 

ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बहेड़ी कोतवाली में तैनात होमगार्ड जवान की ड्यूटी से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान का शव सड़क किनारे उसकी बाइक के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी कोतवाली में तैनात होमगार्ड जवान नेत्रपाल गंगवार शुक्रवार को सर्राफा मार्केट क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। शाम करीब चार बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। नारायण नगला के आगे राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक नेत्रपाल गंगवार मूल रूप से शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया के निवासी थे और लंबे समय से बहेड़ी कोतवाली में सेवाएं दे रहे थे। मृतक के भाई राम खिलावन ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक 15 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं। घटना से पुलिस विभाग और होमगार्ड जवानों में शोक व्याप्त है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!