Breaking News

सहसवान: बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों पर कसा शिकंजा, लाइन काटकर मीटर उतारे।

बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों पर कसा शिकंजा, लाइन काटकर मीटर उतारे।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने गुरुवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत लाइन काट दी गई और उनके मीटर भी उतार लिए गए, जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकार द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए संचालित बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) का लाभ लेने के लिए लगातार कैंप लगाए गए थे। इसके साथ ही समाचार पत्रों, चैनलों एवं अन्य माध्यमों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। बावजूद इसके कई उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ नहीं लिया, जिसके चलते विभाग को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई और मीटर उतारे गए, उन्हें पूर्व में मोबाइल फोन के माध्यम से बकाया जमा करने की सूचना भी दी गई थी। इसके बाद भी बकाया न जमा करने पर गुरुवार को ‘मीटर उतारो अभियान’ चलाया गया।

इस संबंध में उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बकाया बिल समय रहते जमा कर विभागीय कार्रवाई से बचें।

अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता के साथ अवर अभियंता हरिशंकर, सागर मल निठारवाल, टीजी-2 सुनील बाबू, आजिम हुसैन, फैजान उद्दीन, मुबारिक अली, शिवेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार, चांद मियां सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!