Breaking News

शाहजहांपुर डीएम की नई पहल, जनता दर्शन में लाइव शिकायत निस्तारण व्यवस्था शुरू।

शाहजहांपुर डीएम की नई पहल, जनता दर्शन में लाइव शिकायत निस्तारण व्यवस्था शुरू।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनता दर्शन के दौरान शिकायत निस्तारण को और प्रभावी बनाने के लिए एक नई व्यवस्था की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब फरियादी अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि संबंधित विभागों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से एक साथ जुड़े रहते हैं।

नई व्यवस्था के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनते हैं। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारी भी लाइव जुड़े रहते हैं, जिससे मौके पर ही समस्या की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

इस प्रणाली से अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है और कई मामलों में शिकायतों का समाधान तत्काल संभव हो पा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही अधिकारियों से संवाद कर कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने से फरियादियों को राहत मिल रही है।

इस पहल से शिकायत निस्तारण प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित हुई है। साथ ही, लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, जिससे आम जनता का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!