Breaking News

सहसवान में करंट से गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने।

सहसवान में करंट से गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। सहसवान नगर क्षेत्र के डाक बंगला बिसौली मोड़ पर एक घुमंतु गौवंशीय पशु की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में विद्युत विभाग की लापरवाही प्रथम दृष्टया सामने आई है। मौके पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा या तारबंदी नहीं थी, जिसके कारण गौवंश उसके भीतर चला गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था होती तो इस हादसे को रोका जा सकता था। सूचना मिलने पर सहसवान नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गौवंश के शव को हटाकर दफना दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!