Breaking News

चहनियां पीएचसी पर मानसिक रोग उपचार शिविर, 215 मरीजों की जांच व इलाज।

चहनियां पीएचसी पर मानसिक रोग उपचार शिविर, 215 मरीजों की जांच व इलाज।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मानसिक रोगों के उपचार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 215 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं प्रदान की गईं।

शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे किया गया। मरीजों का पहले पंजीकरण किया गया, इसके बाद डॉक्टरों द्वारा क्रमवार जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने कहा कि मानसिक रोग किसी भी व्यक्ति को हो सकता है और समय पर उपचार से रोगी सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने बताया कि परिवार और समाज का सहयोग मानसिक रोगियों के उपचार में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. रितेश कुमार ने मानसिक रोगों के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि सोचने-समझने की क्षमता में बदलाव, दैनिक गतिविधियों में असामान्य परिवर्तन, बार-बार नकारात्मक विचार आना, भ्रम होना, ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद न हों, आत्महत्या के विचार, अत्यधिक क्रोध, भय, चिंता, उदासी या अत्यधिक प्रसन्नता, सामाजिक दूरी बनाना तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के नशीले पदार्थों या दवाओं का सेवन मानसिक रोग के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

शिविर में डॉ. नितेश सिंह, डॉ. सी.पी. सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. कविता यादव, डॉ. अंतिमा यादव, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार सहित फार्मासिस्ट मुकेश सिंह, अमित कुमार, विवेक कुमार एवं राम नारायण आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!